कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बादअब योगी आदित्यनाथ फिर से स्थलीय निरीक्षण करने मैदान में उतरे

unnamed
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से स्थलीय निरीक्षण करने मैदान में उतर गए हैं।  इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लखनऊ में शनिवार को टीम-09 के साथ समीक्षा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद और बरेली के दौरे पर प्रस्थान किया। मुरादाबाद में इंट्रीगेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनोहरपुर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित परिवार के अलावा ग्रामीणों से कोरोना को बचाव के लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को इस सदी की बड़ी महामारी बताते हुए कहा कि जब सब मिलकर काम करते हैं तो महामारी घुटने टेक देती है।  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सवा दो लाख से लेकर ढाई टेस्ट प्रतिदिन टेस्ट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य हैं। हमने पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के तीव्रता से आगे बढऩे की विशेषज्ञों की आशंका के बाद रणनीति तैयार की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेडिकल आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंडल में आठ आक्सीजन प्लांट स्वीकृत हैं। जिनमें से तीन मुरादाबाद के लिए हैं। उन्होंने बताया कि पीएम केयर फंड से सीएम केयर फंड से बजट की मंजूरी दी गई है। 108 की एंबुलेंस सेवा कोविड कार्य के लिए भी काम करेगी। 253 एंबुलेंस मंडल में लगी हैं। आक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली के साथ मुरादाबाद के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी हैं। खन्ना सिर्फ बरेली में ही समीक्षा करने के साथ स्थलीय कार्य का निरीक्षण करेंगे।

मुरादाबाद कलक्ट्रेट पर सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद दौरे पर हैं। कलक्ट्रेट इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने आ रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बरेली एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस आए । वहां से कार द्वारा इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण के लिए आ रह हैं। सीएम मुरादाबाद में कोरोना से बचाव के लिए गए इंतजाम का जायजा लेंगे। वापस सर्क‍िट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आनलाइन बैठक के जरिए मंडल के अन्य जिलाधिकारियों से कोरोना के हालात की जानकारी लेंगे। बैठक के बाद दोपहर में दो बजकर पांच मिनट पर हेलीकाप्टर से बरेली रवाना हो जाएंगे।

बरेली पुलिस लाइन में लैंड करने के बाद वह सर्किट हाउस से बरेली इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा करेंगे। इसके बाद वापसी पर कलेक्ट्रेट के सभागार में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। बरेली में भी वह मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी करेंगे। इसके बाद त्रिशूल एयरबेस से स्टेट प्लेन से लखनऊ वापसी करेंगे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights