बरेली। मानव सेवा क्लब एवं तेजस्वी भारत संस्था के सदस्यों ने शुक्रवार को रात में रेलवे जंक्शन पर बाबा अमर नाथ की यात्रा पर जाने वाले 20 सदस्यीय तीसरी जत्थे को रवाना किया। महंत पुत्तन सक्सेना व विवेक मिश्रा के नेतृत्व में 20 सदस्यीय जत्था आज बाबा अमर नाथ के दर्शन और सद्भावना और शान्ति के उद्देश्य से रवाना हुआ है। बरेली जंक्शन पर मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इन्द्र देव त्रिवेदी निर्भय सक्सेना, विरेन्द्र अटल, ए. एस. अग्रवाल,अभय भटनागर,सुरेश रोचानी, शंकर लाल,विजय सिंह ने हार पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। ललित कश्यप,, शुभम ठाकुर, अशोक शर्मा,महेश पटेल,लोटा मुरादाबादी,अभिषेक गुप्ता, किशोर कुमार, नरसिंह यादव, पार्थसारथी, अजय धूरिया, रोहित ढींगरा मोना ढींगरा, अजय राज शर्मा, डॉ एस के पांडे, विकास शर्मा, सुधा गुप्ता, प्रवीण भारद्वज, अमर प्रकाश शर्मा, अलका गुप्ता, राकेश गुप्ता, ऋषभ पांडे, तेजस्वी भारत, आदि लोग शामिल हुए।