जीवन के साथ साथ अर्थव्यवस्था बचाने भी जरूरी

20170906_152119
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


★प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री भारत सरकार को ईं मेल के माध्य्म से प्रेषित किया तीन सूत्रीय ज्ञापन
★व्याज माफी के साथ साथ उधोग और व्यापारियों को सालाना टर्नओवर का 20 %अनुदान मिले

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज दिनांक 7.5.21 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वधान में प्रांतीय आव्हान पर  प्रदेश सयोंजक नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री भारत सरकार को ई मेल के माध्यम से प्रेषित किया गया

प्रदेश सयोंजक नवनीत गुप्ता ने बताया कि  प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के सानिध्य में वर्चुल मीटिंग में प्रदेश पदाधिकारीओ ने अपनी समस्या से अवगत कराया जिसके चलते व्यापारी की समस्यों के समाधन के लिए तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री भारत सरकार को ईं मेल के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है
श्री शोन्टू ने बताया कि कोविड -19 को दूसरी लहर के कारण भारतवर्ष में उद्योग व व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है व्यापारी व उधमी पिछले वर्ष के लॉक डाउन से उभर ही नही पाया कि दूसरी लहर ने उनके जीविका और जीवन को तहस नहस कर दिया है सरकार के भारी प्रयासों के वावजूद भी भारी संख्या में प्रतिदिन लोग काल के ग्रास में समा रहे है इस  समस्या से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारे युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है किंतु व्यापार और उधोगो को बचाने के लिए भी कदम उठाए जाना आवश्यक है क्योकि जीवन के साथ साथ अर्थ व्यवस्था को बचाये रखना भी जरूरी है जिसके लिए कोविड -19 2021 फरवरी से मई तक के सभी प्रकार के उद्योगिक व्यापारिक व घरेलू ऋण का व्याज माफ किया जाना सुनिश्चित हो दूसरा ऋणो का क़िस्त जमा करने का समय अगस्त तक बड़ा देना सुनिश्चित करे तीसरा प्रत्येक इंड्रस्टी व व्यापारी को उनके सालाना टर्नओवर का 20%अनुदान दिया जाना चाहिए
इस अवसर पर जिला सयोंजक महेंद्र पाल सिंह जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ,नगर महामंत्री राजेश गुप्ता भल्लू नगर महामंत्री संजीव आहूजा नगर ऑडिटर अमित वैश्य आदि रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights