सलारपुर के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत,रिटायर्ड खण्ड शिक्षा अधिकारों को विदाई दी

WhatsApp-Image-2024-06-27-at-20.09.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लॉक संसाधन केंद्र सालारपुर पर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह का स्वागत एवं 29 जून को सेवानिवृत हो रहे विकास खण्ड सालारपुर के निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर का विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री स्वाती भर्ती की गरिमामई उपस्थिति में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सालारपुर के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष गुप्ता ब्लॉक कोषाध्यक्ष सालारपुर के द्वारा किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। बीएसए का माल्यार्पण ब्लॉक की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि परिहार द्वारा किया गया। तत्पाशत दोनो ही खंड शिक्षा अधिकारियों का स्वागत एवम माल्यार्पण संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृत्त हो रहे खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर के कार्यकाल एवम उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवम नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को अपने नवीन कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संरक्षक दिनेश गुप्ता , जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी , एवम जिला सह संयोजक एवम ब्लॉक सालारपुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा उद्वोधन किया गया एवम सेवानिवृत हो रहे खंड शिक्षा अधिकारी को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाए प्रेषित की। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक सालारपुर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवोम शर्मा, यू यूतस कुमार जयंत, रीता रानी ब्लॉक मंत्री सुधीर साहू ब्लॉक मीडिया प्रभारी प्रशांत वर्मा ब्लॉक संगठन मंत्री सुशील रस्तोगी, एआर पी श्री बी पी सिंह गौतम एवम हमारे सम्मानित शिक्षक साथी जितेंद्र कुमार,राजेश शर्मा,राजीव राठौर, पूनम गांधी , निमिशा , अनुप्रिया , उर्मिला , सुमनलता , ललिता पांडे , सुमन ,सोनू पांडे, मयंक गंगवार, चंद्र प्रकाश तिवारी एवम सैंकड़ों शिक्षक साथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समस्त सम्मानित कार्यकारिणी, समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सम्मानित शिक्षक साथी एवम् शिक्षिका बहनों, शिक्षामित्र एवम , अनुदेशक साथियों एवम् समस्त बीआरसी स्टाफ ने बहुत ही मनोयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights