बरेली-मथुरा हाइवे पर शहर में विशालकाय पेड़ टूट कर गिरा,मार्ग अवरुद्ध

बदायूँ। सुबह बारिश के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे पर पुरानी चुंगी,गोपाल टाकीज के पास अचानक पुराना विशालकाय शीशम का पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही जिस स्थान पर पेड़ गिरा उस समय उस स्थान पर कोई वाहन या राहगीर नही था। बरना उस पेड़ के नीचे दबने से जनहानि हो सकती थी। यह शीशम का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरा, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। खेड़ा नवादा से लेकर दातागंज तिराहे तक वाहनों के लम्बी लाइन लग गई और घण्टो तक जाम लगा रहा,बाद में वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। बाद में पेड़ काट कर यातायात सुचारू किया गया। पेड़ गिरने से कई घण्टे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे लोगो को काफी दिक्कतें हुई।

You may have missed