जिला कारागार का निरीक्षण कर सुनी बंदियो की समस्याएं

WhatsApp-Image-2024-06-26-at-17.52.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 25.06.2024 को अपरान्ह समय 04ः30 बजे जनपद के जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया, जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त बैरिकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा जिला कारागार जिला कारागार बदायूँ में स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी, डॉ० गौरव सिंह चौहान, चिकित्साधिकारी, डॉ० सारिक हुसैन, ड्यूटी से नदारत पाये गये, जेल अधीक्षक से जानकारी करने पर बताया गया कि फार्मासिस्ट, श्री गोपाल सिंह छुट्टी पर गये हुये हैं। इसी क्रम में जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया, उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ किया गया तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने, महिला कैदियों से एक-एक कर पूछताछ की गयी इसी क्रम में महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में चीफ एल०ए०डी०सी०, ब्रहमानन्दन गौतम, डिप्टी चीफ एल०ए०डी०सी०, सत्यवीर सिंह, अस्टेटिं एल०ए०डी०सी०, श्री राकेश कुमार यादव, अस्टेटिं एल०ए०डी०सी०, कुमारी कशिश सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, अधीक्षक जिला कारागार डॉ० विनय कुमार, कारापाल कुंवर रणंजय सिंह, उपकारापालकमल चन्द, उपकारापाल मो० खालिद, प्रतिनियुक्ति फार्मासिस्ट, श्री मुज्जम्मिल हुसैन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights