मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

इंदिरापुरम थाना’ क्षेत्र में व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की घटना का ‘इंदिरापुरम पुलिस टीम’ ने किया खुलासा

June 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम के द्वारा बुद्ध चौक के पास बाइक सवार व्यक्ति रजा खान को गोली मारकर घायल करने की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त व षडयंत्र रचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया गया है। यहां आपको बता दें कि 04 जून 2024 को थाना इंदिरापुरम पर वादी युसूफ पुत्र नवाब निवासी बडी मस्जिद के पास अर्थला, साहिबाबाद द्वारा तहरीर दी गई कि इंदिरापुरम क्षेत्रान्तर्गत बुद्ध चौक के पास अज्ञात बाइक सवार दो व्यक्तियों द्वारा वादी के भाई को गोली मारकर घायल करने की घटना कारित की गई। जिसके सम्बन्ध मे थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना का सफल अनावरण हेतु टीमों को गठित करके घटना स्थल व उसके आसपास की सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इंटेलिजेंस, सर्विलांस एंव अन्य स्रोतों से जानकारी की गई तो गोली मारकर घटना कारित करने वाले युवकों की पहचान शिशुपाल उर्फ बाबू उर्फ करन पुत्र नरपत सिंह निवासी नहरवा तहसील बाह थाना खेडा राठौर जनपद आगरा उम्र 23 वर्ष हाल निवासी आश्रम रोड 40 फुटा दीनदयाल पुरी, नंदग्राम व बृजेश यादव के रुप मे हुई।थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा सर्विलांस, मैनुअल इटिंलेजेन्स, मुखबिर खास व सीसीटीवी कैमरे से की गई पहचान के आधार पर उक्त घटना मे वांछित अभियुक्त शिशुपाल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। शिशुपाल उपरोक्त से पूछताछ के आधार पर घटना मे अन्य और 04 लोगो की भूमिका प्रकाश मे आयी जिसमे मनोज प्रजापति व यूसूफ की भूमिका षडयंत्रकर्ता के रुप मे तथा बृजेश यादव की भूमिका पीडित को गोली मारने में तथा सुनील की भूमिका पीडित की रेकी करने वाले के रुप मे हुई । मुखबिर की सूचना पर षडयंत्र रचने वाले दोनो अभियुक्तों मनोज उर्फ सुभाष प्रजापति निवासी मकान नम्बर 264 मैन मार्केट बडी मस्जिद के पास अर्थला थाना साहिबाबाद गाजियाबाद तथा यूसूफ (साजिश कर्ता/ मुकदमा उपरोक्त का वादी/पीडित का भाई) पुत्र नवाव अली निवासी मकान नम्बर 138 मैन मार्केट बडी मस्जिद के पास अर्थला थाना साहिबाबाद गाजियाबाद को आज दिनांक 23 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया है। घटना मे वांछित अन्य दो अभियुक्तो बृजेश यादव (पीडित को गोली मारने वाला) तथा सुनील (पीडित की रेकी करने वाले) की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।यहां उल्लेखनीय है कि अभियुक्त मनोज प्रजापति अपनी दुकान मे हलवाई का काम कर रहा है तथा अभियुक्त यूसूफ उपरोक्त पीडित रजा खान का सगा भाई एवं घटना के सम्बन्ध मे थाने पर पंजीकृत अभियोग का वादी है । मनोज प्रजापति व यूसूफ उपरोक्त द्वारा ही मिलकर घटना कारित कराने के सम्बन्ध मे साजिश/ष़डयंत्र रचा गया था। क्योकि मनोज अपनी दुकान के पीछे बने रजा खान के मकान को खऱीदना चाहता है जबकि रजा खान द्वारा अपने मकान को देने से मना कर दिया था। उस मकान के आधा हिस्सा को मनोज द्वारा पहले ही रजा खान के भाई यूसूफ से खऱीद लिया था। जिसके कारण मनोज व यूसूफ मे दोस्ती ही गई। यूसूफ कोई काम नही करता है मनोज ही उसके खान- पान का खर्चा उठाने के साथ उसे पैसे देता है। मनोज द्वारा अपने लाभ के लिए यूसूफ के साथ मिलकर इस घटना का षडयंत्र रचकर कराई गई थी।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शिशुपाल के द्वारा बताया गया कि मैं मनोज प्रजापति उपरोक्त के यहां अर्थला मैन मार्केट बडी मस्जिद पर बालाजी स्वीटस की दुकान पर हलवाई का काम करता हूँ। मेरे मालिक मनोज प्रजापति का रजा खान पुत्र नवाव अली निवासी मैन मार्केट बडी मस्जिद के पास अर्थला थाना साहिबाबाद गाजियाबाद से मकान खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था। मेरे मालिक मनोज प्रजापति व रजा खान के भाई यूसूफ उपरोक्त द्वारा मुझे एक दिन बुलाकर रजा खान को मारने के लिए पैसे देने की बात कही गई। यह बात मैने अपने एक दोस्त सुनील को बताई जिसके द्वारा अपने एक दोस्त बृजेश को मेरे साथ मिलकर घटना करने के लिए प्लान बनाया गया। दिनांक 04 जून 2024 को मेरा दोस्त सुनील पहले से ही रजा खान की फैक्ट्री मुगल किचन अर्थला के बाहर जाकर खडा हो गया था तथा मुझे व बृजेश को फैक्ट्री के बाहर चौराहे पर खडा कर दिया था। फैक्ट्री से निकलने पर मेरे दोस्त सुनील द्वारा रजा खान की मोटरसाइकिल हमे दिखाकर पहचान कराई गई तथा फिर सुनील वहां से चला गया था। मै और बृजेश, बृजेश की मोटरसाइकिल पर रजा खान के पीछे-पीछे चलते रहे, बुद्ध चौक के पास भीड़-भाड़ कम होने तथा रोड खाली मिलने पर बृजेश ने मौका देखकर रजा खान को गोली मार दी तथा मैने वहां से तेजी से मोटरसाइकिल भगा दी । इस काम के लिए अभी तक 80,000/-रु हमे यूसूफ व मनोज प्रजापति द्वारा दिये जा चुके है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम थाना इंदिरापुरम पुलिस की टीम रही। घटना का अनावरण करते समय थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दिखित व इंदिरापुरम पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दीपक कुमार त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights