कांग्रेस ने संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई,श्रद्धांजलि अर्पित की,उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

WhatsApp-Image-2024-06-23-at-16.00.20
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँन शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक अध्यक्ष मोहम्मद असरार अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्नालाल सागर मौजूद रहे। इस अवसर पर मुन्नालाल सागर ने कहा कि हमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है जिस तरह देश व प्रदेश के अंदर भाजपा सरकारो की कानून व्यवस्था ध्वस्त है माफिया बीच सड़को पर फायरिंग कर रहे है एव भाजपा के पूर्व बिधायक का नाम एफआईआर में लिखा जा रहा है उससे माफिया और भाजपा नेता के सम्बंध जग जाहिर है भाजपा के माफिया राज की आवाज उठाने के लिए हमारे संगठन में एकजुटता की जरूरत है एवं हमें शहर कांग्रेस कमेटी को बूथ स्तर तक ले जाकर मजबूती से आने वाले चुनाव में भाजपा के खिलाफ जमीनी में लड़ाई लड़नी है इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असरार अहमद ने कहा की शहर कांग्रेस कमेटी की जो कमेटी अनुमोदित प्रदेश से की गई है एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी द्वारा अप्रूव प्रदान करके कमेटी जारी की गई है वही पदाधिकारी पद पर हैं बाकी फर्जी तरीके से शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के तौर पर पद लिखने वालों पर जल्द ही पार्टी हाई कमान से बात कर कार्यवाही की जाएगी एवं उनको नोटिस जारी करके कारण बताओं नोटिस पूछा जाएगा जो भी फर्जी तरीके से शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बनने का दावा कर रहे हैं वह सब झूठ है जो प्रदेश से अनुमोदित व अप्रूव की हुई सूची है वहीं शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी कमेटी है इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी, अकील अहमद ने कहा कि हमें जनता का मुद्दा उठाकर जनता के बीच मजबूती से संगठन को फैलाने की जरूरत है आने वाली 1 तारीख को शहर की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से शहर कांग्रेस कमेटी मिलेगी जिसमें मूलभूत समस्या जैसे सफाई स्ट्रीट लाइट को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी रणनीति तय की गई है एव जनता के मुद्दों को लेकर प्रशासन के साथ बात कर जनता की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा बेठक के उपरांत कांग्रेस नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने मालार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया इस अवसर पर संचालन नरगिस बेगम ने की मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इख्लास हुसैन जिला कांग्रेस कमेटी सचिन अनिल कुमार पाठक जमशेद तुर्क शेर खान नाजिम अली शमशाद खान हरीश कश्यप मुनेंद्र कनौजिया जिला अध्यक्ष एसएसटी विभाग फिरोज मोहम्मद मियां योगेंद्र शर्मा अशफाक हुसैन सैफी डॉक्टर नासिर हुसैन अरबाज रजी शफी अहमद एव आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights