योगी दरबार में पहुँचा मामला,पुलिस ने बच्ची के दुराचारी को पैर में गोली मार कर पकड़ा,सिपाही घायल

WhatsApp-Image-2024-06-22-at-20.38.12

बदायूँ। के थाना कादरचौक इलाके के एक गावं में 14 जून को मक्का का भुट्टा खिलाने का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस को भनक लगते ही उसकी तलाश में पूरा पुलिस फोर्स लगा दिया गया था। फिर भी पुलिस दुराचारी को नही खोज पा रही थी। जबकि दुराचारी इसी थाने कादरचौक थाने के खिरिया बाकरपुर गांव में झोपड़ी डाल कर साधु का भेष धारण कर रह था। दो दिन पहले पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 08 साल की बच्ची से दुराचार की घटना औऱ आरोपी के अभी तक नही पकड़े जाने के मामले से अवगत कराते हुए करवाई की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए डीजीपी औऱ अन्य पुलिस अधिकारियों को आदेश निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस का पूरा अमला हरकत में आ गया।

समझा जाता है कि मामला योगी दरबार मे पहुचते ही बदायूँ पुलिस ने 48 घण्टे में ही ड्रोन कैमरे की मदद से साधु का भेष धारण कर झोपड़ी में छिपे बैठे दुराचारी को खोज निकाला।पुलिस ने दुराचारी की गिरफ्तारी को घेराबंदी की तो दुराचारी वीरेश यादव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। मुठभेड़ में वीरेश यादव के पैर में गोली लगी है उधर एक हेड कांस्टेबल के भी पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल दुराचारी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मौके पर सीओ शक्ति सिंह, थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह औऱ भारी संख्या में पुलिस फोर्स था।आपको बता दे कि कल आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शेखूपुर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य बदायूं पूर्व सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य बिराटिया गांव में पहुंचे थे औऱ पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।आज पुलिस दुराचारी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची । मुठभेड़ हो गई और वीरेश यादव के पैर में गोली लग गई एक हेड कांस्टेबल के भी पैर में गोली लगी है।