चिल चिलाती धूप में मीठा शरबत बांटा

WhatsApp-Image-2024-06-21-at-16.37.49
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । नवाबगंज क्षेत्र के गांव जरेली सादात के ग्राम प्रधान मुनाजिर हसन के नेतृत्व में राहगीरों को रोक-रोक कर मीठा शरबत पिलाया गया। पूरे देश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग लगातार परेशान हैं । इस चिलचिलाती धूप के कारण प्रदेश में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। 2 दिन पहले हुई रात की बरसात ने मात्र कुछ घंटे के लिए लोगों को राहत दी थी । मगर सुबह होते ही लोगों को फिर भीषण गर्मी और चिलचिलाती हुई धूप का सामना करना पड़ा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस परेशानियों को देखते हुए जरेली गांव के ग्राम प्रधान मुनाजिर हसन के नेतृत्व में युवाओं ने अपने ही गांव के रोड पर मीठे और ठंडे शरबत की सवील लगाई इस दौरान गांव के युवाओं ने राहगीरों को रोक कर मीठा और ठंडा शरबत राहगीरों को पिलाया जिससे कुछ देर के लिए राहगीरों ने राहत की सांस ली। गौरतलब हो इस वक्त प्रदेश में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा रहा है अगर यही हाल रहा तो तापमान और भी ऊपर जा सकता है जिससे लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इस धूप और भीषण गर्मी से इंसान तो परेशान है ही मगर पशु और पक्षी भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसलिए सभी लोग मिलकर पशु पक्षियों के खाने पीने की भी व्यवस्था बनाए रखें। सबील लगाने में ताज़ीम हैदर,हाशिम जैदी,सिराज अली, सरफराज जैदी सहित कई युवाओं ने सबील के इंतजामात किए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights