मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बारातघरों से फोटोग्राफरों के कैमरे चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार,12 लाख के 07 कैमरे बरामद

June 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सहसवान कोतवाली पुलिस ने बारात घरों में हुई चोरियों की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोर फारुख निवासी मोहल्ला शहवाजपुर,. गुफरान उर्फ पार्टी निवासी ग्राम खैरपुर खैराती को गिरफ्तार किया।। गिरफ्तार दोनो चोरों से विभिन्न स्थानो से अलग अलग तिथियों में चोरी किये गये कुल 07 कैमरे बरामद किये गये। जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1200000/- (बारह लाख रूपये) है। आपको बता दे कि 15 मई को पंकज कुमार निवासी ग्राम उपरेला थाना अलापुर ने थाना सहसवान पर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि वह ग्राम मुरावन नगला थाना उझानी की तरफ से लडके की शादी की फोटोग्राफी और विडियोग्राफी करने के लिये ग्राम भमौरी थाना सहसवान में राजपाल मौर्य की लडकी के शादी में आया था। शादी के कार्य की विडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के बाद सुबह के समय करीब 5.00 बजे वह औऱ उसके लडके थोडी देर के लिये लेट गये और इसी बीच में एक फोटो कैमरा नीकौन – डी-7200 जिसकी कीमत 105000/- रू होगी मय बैट्री एलएडी कार्ड, सैल चार्जर मय सेल आदि बैग सहित मौके पर से चुरा लिया है। कल। बृजलाल निवासी ग्राम सैजना थाना गुन्नौर जिला संभल ने थाना सहसवान पर लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि मैं जगवेश कुमार का कैमरा Nikon D 7500 No. 8690433 को किराये पर लेकर गांव हैदराबाद थाना गुन्नौर से शादी में मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद थाना सहसवान आया था। काम करने के बाद 8 जून की रात काम करके मुझे नीद आ गयी थी, जब मेरी आँख खुली तो मुझे पता लगा कि मेरा कैमरा किसी चोर ने चोरी लिया था। इस घटना की भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।आज प्रातः 08.30 बजे दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक कैमरा रंग काला NIKON D तथा LED फ्लेस लाईट व चार्जर WELBORN तथा 02 छोटी बैटरी NIKON व एक वैटरी चार्जर, एक कैमरा NIKON D-5300, एक कैमरा SONY, एक कैमरा NIKON D 7500, एक कैमरा NIKON D 40 X, एक कैमरा CANOB6D तथा एक NIKON D 3500 बरामद हुए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1200000/- (बारह लाख रुपये है।पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरों ने बताया कि वह विभिन्न बारातघरो में होनी वाली शादियों में बाराती बनकर शामिल हो जाना और शादी में वीडियोग्राफी फोटोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर पर निगाह रखना, जैसे ही फोटो ग्राफर अपने कैमरो को रखकर कहीं दाये बाये होने पर उनके कैमरे चोरी कर लिया करते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights