बदायूँ। शहर के सिविल लाइन थाना छेत्र में दातागंज रोड पर प्रीत विहार कालोनी है। इसी कालोनी में भाजपा का जिला कार्यालय है। इसी भाजपा कार्यालय के आसपास कालोनी में काफी लोगों ने अपने मकान बना लिए है। इस कालोनी में करीब दो सप्ताह से घरो में चोरियों का जो सिलसिला शुरू हुआ है,वह थमने का नाम नही ले रहा है। पूर्व में चार-पांच घरो से दिनदहाड़े औऱ रात में चोरियों की बारदात हुई थी,चोर इन घरो से लाखो रुपये की सम्पत्ति चोरी कर ले जा चुके है,पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नही लिया,जिससे चोरों के हौसले बुलंद है। इस इलाके में चोरों का गिरोह सक्रिय बताया जाता है,जो दिन हो या रात मौका मिलते ही घरो पर हाथ साफ कर देते है। चोर इस कालोनी में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के मकान को भी निशाना बना चुके है। भाजपा कार्यालय के पास अब चोरों ने लखनपुर गांव निवासी ब्रजेश के घर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इसके मधुवन कालोनी निवासी तुलसी सिंह राठौर के इस कालोनी के मकान का ताला तोड़ लिया और घर पर सीढ़ी भी लगाई,लेकिन चोरी करने में सफल नही हुए। पड़ोस में रहने वाले होमगार्ड ब्रजेश के घर के लोग जग गए,इस वजह से चोर बगैर चोरी किए ही भाग गए। भाजपा ऑफिस के आसपास लगातार चोरियों की बारदात होने से लोगो मे असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पीड़ितों का कहना है वह सभी लोग एकजुट होकर जल्द एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की औऱ चोरों को गिरफ्तार कराने व भाजपा ऑफिस के आसपास पुलिस गश्त की मांग करेगें।