रोडवेज एआरएम के समर्थन में डग्गामार वाहनों के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोला
बदायूँ। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर कल एआरएम राजेश पाठक डग्गामार वाहन का वीडियो बना रहे थे। तभी डग्गामार वाहन वालों ने एआरएम के साथ जमकर अभद्रता की। इस पर रोडवेज कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने रास्ता जाम कर काफी हंगामा किया। आज रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आपात कालीन बैठक बुलाई। सभी कर्मचारियों ने एआरएम के समर्थन में एकजुट होकर आगे बढ़ने का फैसला लिया।

रोडवेज कर्मचारी नेताओ ने बदायूँ में डग्गामारी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए ठीकरा फोड़ दिया। कर्मचारी नेताओ ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड के गेट पर ही पुलिस चौकी है। फिर भी डग्गामार वाहन रोडवेज बस स्टैंड के गेट से सवारिया उठा रहे है। देवेंद्र पाल सिंह क्षेत्रिय अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिसर रविंद कुमार वरिष्ट उपाध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिसर क्षेत्रिय मंत्री बरेली
