खेल युक्त संस्कारमय शिक्षा से होगा शिशुओं का सर्वांगीण विकास: हरवीर सिंह चाहर

WhatsApp-Image-2024-06-17-at-17.46.49
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। स्थानीय कुंवर बृजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर बरेली में चल रहे नवीन आचार्य एवं शिशु वाटिका सप्त दिवसीयप्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के सह प्रदेश निरीक्षक श्री हरवीर सिंह चाहर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलन एवं पुष्पार्चन कर वंदना सत्र का शुभारंभ किया। नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए श्री चाहर ने कहा की आने वाला समय चुनौती पूर्ण होगा, शिक्षकों की जिम्मेदारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएगी क्योंकि आने वाली नई पीढ़ी विशेष ज्ञान से परिपूर्ण होगी जिसमें बालक बाल्यकाल से अनेकों अनेक नई विधाओं से पूर्ण होगा शिक्षकों की जिम्मेदारी है उन विधाओं को किस प्रकार से पोषित करेंगे इसके लिए नई शिक्षा नीति 2020 में अनेकों अनेक प्रावधान किए गए हैं, खेल-खेल में शिक्षा ,संस्कार मय शिक्षा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सिद्ध होगी, साथ ही नवीन आचार्य को अपने कंधों पर अनेक जिम्मेदारियां का निर्वाहन करना है जिससे समाज में होने वाली गतिविधियां विद्या भारती के साथ जुड़कर समाज को बदलने की दिशा में कारगर सिद्ध हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके साथ शिशु वाटिका प्रांत संयोजक राम किशोर श्रीवास्तव ने भी शिशु वाटिका के 16 आयामों पर प्रकाश डाला जिस प्रकार 16 संस्कार मनुष्य के जीवन में आवश्यक होते हैं ठीक उसी प्रकार शिशु वाटिका के 16 आयाम शिशुओं के जीवन को बदलने के लिए कारगर ही नहीं अपितु महत्वपूर्ण कारक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरनाम सिंह अध्यक्ष जन शिक्षा समिति रहे ।प्रधानाचार्य ओमकार सिंह गंगवार ने बरेली जिला निरीक्षक शांतिपाल जी संभाग निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोला एवं राजहंस शर्मा सहित सभी अतिथियों का पटका पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञात रहे प्रशिक्षण वर्ग में 154 संख्या प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति रही ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights