सख्त सुरक्षा में मसजिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

WhatsApp-Image-2024-06-17-at-16.47.16
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।वजीरगंज मस्जिद रफीकुल औलिया में ईद की नामज़ में शामिलनमाज़ी कस्बा सैदपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।नगर की सभी मस्जिदों के अलावा ईदगाह में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाह में भी काफी साफ-सफाई देखने को मिली। मुफ्ती सय्यद वाकिफ अली ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई । मुफ्ती सय्यद वाकिफ अली द्वारा देश और प्रदेश की तरक्की खुशहाली आपसी सौहार्द और भाईचारे की दुआएं कराई। त्याग और बलिदान का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) सोमार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। निर्धारित समय 8 : बजे पर ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही। कस्बा एवं देहात इलाकों में नए परिधानों में मुस्लिम समुदाय के लोगों नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। शासन की गाइड लाइन के अनुरूप सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस और फोर्स ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगे रहे। सुबह से तैयार होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में पहुंचे और नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा त्योहार की बधाई दी। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। इस मौके पर गलिफ अली ने मुस्लिम समाज से खास अपील करते हुए कहा की कुर्बानी इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फरीजा है कुर्बानी करते हुए बहुत बातों को ध्यान में रखना है कुर्बानी की कोई भी वीडियो ना बनाई जाए और ना ही किसी तरह का हुड़दंग मचाया जाए। उन्होंने कहा की ईद-उल-अजहा के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी की जाती है इसकी नुमाइश ना की जाए। कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाए। कुर्बानी के बचे हुए अवशेषों को गड्ढे में दबाया जाए तथा सड़क पर कुर्बानी के अवशेष ना फेंके दूसरे समाज की भावनाओं का भी ख्याल करें।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नमाजियों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। सभी ने एक दूसरे को ईद उल अजहा की गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम रहा है। थाना वजीरगंज प्रभारी राकेश कुमार मयफोर्स चक्रमण करते देखे गए। इस मौके पर गर्मी के चलते चेयरमैन इशरत अली की ओर से शरबत पिलाया गया। अंजुमन रजाए मुस्तफा के सदर जाहिद हुसैन कुरैशी भाजपा सूफ़ी संवाद अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी व पूर्व चेयरमैन पति विकार अहमद खां, नगर अध्यक्ष इशरत अली खां , डा० फैजान खाँ, मा० हाजी स्वाले अली, मा० कैसर अली , कमर फौजी, सगीर अहमद, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights