कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, अब तक 15 की मौत, 60 घायल

Screenshot-2024-06-17-180807
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 60 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights