पशुधन मंत्री हुए यज्ञ समारोह में शामिल, की जन-जन के कल्याण की कामना

WhatsApp-Image-2024-06-17-at-16.20.50

बदायूँ। प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार को जनपद के बिहार हरचंदपुर में देवकीनंदन शास्त्री द्वारा आयोजित यज्ञ समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

उन्होंने कहा कि हवन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ईश्वर से सभी क्षेत्रवासियों, प्रदेश वासियों व देशवासियों के सुखी जीवन व जन जन के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन आंवला संजीव सक्सेना , भाजपा नेता के पी सिंह व अन्य भक्तगण बड़ी संख्या उपस्थित रहे।