यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन 51 कुंडीय यज्ञ के साथ गृहस्थ सम्मेलन तथा राष्ट्र रक्षा सम्मेलन हुआ

WhatsApp-Image-2024-06-17-at-16.40.04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। यज्ञ तीर्थ गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव 2024 के तीसरे दिन 51 कुंडीय यज्ञ के साथ गृहस्थ सम्मेलन तथा राष्ट्र रक्षा सम्मेलन भी हुए जनपद भर से आए गणमान्यों तथा श्रद्धालुओं का आर्य समाज के अधिकारियों ने सम्मान किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने यज्ञ में आहुतियां दीं और कहा यज्ञ हमारी संस्कृति के प्राण हैं। हमारे घरों में जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त हर अवसर पर यज्ञ अवश्य होता है। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में आर्य समाज गुधनी निरंतर राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है सुल्तानपुर से पधारे यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य शुचिषद मुनि ने कहा *यदि शरीर से गलत काम किया जाता है तो उसे अपराध कहते हैं,यदि मन से गलत काम करने का विचार करते हैं तो वह पाप कहलाता है। अपराध का दण्ड समाज व राजा देता है किन्तु पाप का दण्ड परमेश्वर देता है। थानाध्यक्ष बिल्सी कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा *घर तब स्वर्ग बनता है जब घर के सब सदस्य एक दूसरे को समर्पित होते हैं। बिजनौर से पधारे आचार्य कुलदीप विद्यार्थी ने कहा *प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र का पहरेदार होता है पहरेदार को सदा सजग रहना चाहिए बिनजौर से ही पधारी कुमारी छवि आर्या ने कहा कि पिता और पुत्री का सम्बन्ध अत्यन्त हार्दिक होता है उन्होंने पिता पुत्री का सम्बन्ध वाला गीत सुनाकर पूरी सभा को रुला दिया आचार्या डॉ0 मुदिता एवम् श्रीमती प्रियंका देवी ने वेदपाठ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वामी वेदानंद, प्रणव मिश्रा, पण्डित संजय सिंह, मुकेश आर्य और प्रश्रय आर्य ने भी भजन गाए। कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों का अभिनंदन किया गया। इस्लामनगर से आए श्रवण कुमार आर्य, संजीव कुमार गुप्ता, संजीव पहलवान, बिसौली से पधारे अरविन्द अग्रवाल, अरुणा कुमारी, उझानी से पधारे अवनीश चन्द्र गोयल, प्रमोद गोयल, सतीश गोयल तथा क्षेत्र भर के अनेक श्रद्धालुओं गणमान्यों को भी सम्मानित किया गया जिनमें मुनेन्द्र सिंह आर्य, सुरेन्द्र मौर्य दरोगा जी, शशि आर्या, विजय सिंह सोलंकी, शिवम सिंह हैदलपुर जगपाल परसिया आदि रहे इस अवसर पर आर्यवीर दल एवम् आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राहुल जौहरी दुर्वेश कुमार सिंह आर्यन आर्य व्यायाम शिक्षक मनोज आर्यवीर गौरव कुमार उपाध्याय राजेश कुमार बद्री प्रसाद आर्य संजय सिंह रोहताश कुमार एवम् भारी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। संचालन प्रश्रय आर्य ने किया ।महोत्सव के निर्देश आचार्य संजीव रूप ने बताया यज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को होगी तथा रात्रि में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights