बरेली। थाना प्रेमनगर निवासी नीलम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई महिला का कहना है प्रेम नगर पुलिस ने मेरी नाबालिग बेटी को चोरी के आरोप मे थाने मे बैठाया रखा और उसके साथ महिला पुलिस कर्मियों से पिटाई कराई है पीड़िता का कहना है उसकी बेटी आई वी आर आई के निकट एक घर मे साफ सफाई का कार्य करती है उस घर की मालकिन का बेटा उस पर गंदी नियत रखता है और बीते दिन जब मेरी बेटी मालिक के घर किचन मे काम कर रही थी तो मालिक के बेटे ने मेरी बेटी का हाथ पकड़ लिया और उससे डराने लगा जो मै कहता हु वैसा कर नही तो तुझे झूठे मामले मे जेल करा दूंगा पीड़िता गरीब परिवार से है और अब इस घटना के बाद से काफी परेशान है आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़िता ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है।