मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

वर्कशॉप मण्डल की कार्यकारिणी मीटिंग में गोरखपुर से पधारें महामंत्री कामरेड के.एल.गुप्ता

June 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वर्कशॉप मण्डल की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक वर्कशॉप कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें भाग लेने हेतु एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कामरेड के.एल.गुप्ता, संयुक्त महामंत्री कामरेड ओंकार सिंह, प्रातः गंगा सतलज एक्सप्रेस से बरेली जंक्शन आये। बरेली जंक्शन पधारने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात वर्कशॉप मण्डल आगमन पर केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वी.एन.सिंह के नेतृत्व में वर्कशॉप मण्डल के सभी डेलीगेटों द्वारा महामंत्री कामरेड के.एल.गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए के.एल.गुप्ता ने कहा कि सरकार अपनी श्रम विरोधी नीतियों को लागू करने पर अमादा है और मजदूरों की कोई आवाज को सुनने को तैयार नही है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी जो संघर्ष चल रहा है और जिस पर सरकार ने दो महीने के लिए समय मांगा है उस पर भी अभी तक कोई सार्थक निर्णय नही लिया गया है। उन्होंने बताया कि तमाम ऐसी लम्बित मांगे हैं जिस पर सरकार ध्यान नही दे रही है। केन्द्रीय अध्यक्ष बसन्त चतुर्वेदी ने बताया कि इज्जतनगर वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबन्धक विपुल सिंह एवं सहायक कार्मिक अधिकारी किसी भी तरह से कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए सजग नही हैं और हर काम में टाल-मटोल की नीति अपनायें हुए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 40 पारिवारिक पेंशन के केस लम्बित हैं। वर्कशॉप एवं स्टोर के कर्मचारियों की पदोन्नति के तमाम मामले लम्बित हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वर्कशॉप के कर्मचारियों को जो महाप्रबन्धक के आदेश से जूतों का नकद भुगतान किया जा रहा था उसे भी रोक दिया गया है। यही नही जो भूतपुर्व मुख्य कारखाना प्रबन्धक राजेश अवस्थी द्वारा वर्कशॉप का सुन्दरीकरण किया गया था। वह भी यंत्रालय से हटाकर कहीं अन्यत्र लगवा दिया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की तमाम समस्याओं को लेकर शीघ्र ही वर्कशॉप में एक बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। जब भी प्रमुख मुख्य कारखाना प्रबन्धक अथवा महाप्रबन्धक यहां आयेंगे यूनियन उनका पुरजोर तरीके से घेराव करने का काम करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में कर्मचारियों की समय से पदोन्नति न होना तथा वर्षों-वर्ष तक कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न कराने से कर्मचारियों में अंसतोष बढ़ता जा रहा है जो कभी भी विकराल रूप धारण कर सकता है। संयुक्त महामंत्री ओंकार सिंह ने बताया कि वर्कशॉप की तमाम समस्याओं पर शीघ्र ही महाप्रबन्धक एवं प्रमुख मुख्य कारखाना प्रबन्धक से वार्ता कर इन समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा। आज की मीटिंग में धर्मपाल सिंह, अनुराग शुक्ला, अशोक अग्निहोत्री, आबिदउद्दीन आदि तमाम डेलीगेटों ने अपने विचार रखे एवं समस्याओं से महामंत्री को अवगत कराया। कार्यकारिणी की बैठक का संचालन वर्कशॉप के मण्डल मंत्री राम किशोर ने किया और उन्होंने तमाम समस्याओं से महामंत्री के.एल.गुप्ता को अवगत कराया। इस अवसर पर भूतपूर्व मण्डल मंत्री मोहनराम इज्जतनगर मण्डल के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मलिक, भूतपूर्व अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह, वर्कशॉप मण्डल अध्यक्ष परवेज अहमद, रईस अहमद, पी.के.दुबे, रोहित कुमार, हरपाल सिंह यादव, आराम सिंह यादव ,प्रदीप कुमार, ब्रजेश सागर ,आर.के.पाण्डेय, मोहम्मद युनुस ,जितेन्द्र कुमार, राजवीर, सचिन सक्सेना, मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन,संजय मालवीय , इंदर सिंह सक्सेना, कुलदीप आर्या आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights