मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

4 अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर

June 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा थाना कैन्ट ग्राम कांधरपुर में 4 अवैध कालोनियों के विरूद्व गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर। महायोजना-2031 के अन्तर्गत रामपुर रोड पर प्राधिकरण टीम द्वारा वृहद सर्वे किया जायेगा।तौफिक आदि द्वारा थाना कैन्ट ग्राम कांधरपुर के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण, विकास कार्य करते हुए मौके पर सड़क, नाली, भूखण्डों का चिन्हॉकन, साइट ऑफिस, विद्युत पोल आदि का कार्य कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। सत्यपाल पटेल आदि द्वारा ग्राम कांधरपुर के पास लगभग 9 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। शमशाद द्वारा थाना कैन्ट ग्राम कांधरपुर के पास लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। गजेन्द्र फौजी द्वारा ग्राम कांधरपुर के पास लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्तागण हरीश चौधरी अवर अभियन्ता सुनील कुमार गुप्ता, रमन कुमार अग्रवाल आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 4 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights