बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में बदायूँ विधानसभा में धन्यवाद यात्रा निकाली । जो कि ग्राम औरंगाबाद माफी से शुरू करके ब्योर में समापन हुआ। मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद कश्यप मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा यूपी की जनता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी। उन पर भरोसा जताया और यूपी में शानदार जीत दिलाई। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की करारी हार पर अब भी कई लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। अयोध्या से भी भाजपा का हारना भाजपा की नाकामी एव झूट को जनता ने पहचाना है। जितेंद कश्यप ने कहा जनता की समस्याओं के निवारण के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरे तन मन धन के साथ कार्य करेगा और इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।