बरेली। महादेव पुल के नीचे बरेली के बीजेपी विधायक एवम प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार की पुरानी क्लीनिक के ठीक सामने छोटा पुल पर हाल में बनी सड़क पर बाउंड्री नहीं होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है । पुल के नीचे वाहनों का काफी आवागमन होता है। यही हाल बड़े पुल का भी है। स्मरण रहे बरेली नगर निगम में मेयर रहे डॉ आई एस तोमर ने इन छोटे बड़े पुल का जीर्णोधार कराया था। अब इस कुतुबखाना से कोहाडापीर मार्ग पर महादेव पुल के नीचे सड़क तो बन गई पर छोटे बड़े पुल की बाउंड्री नहीं बनने से यह नीचे मार्ग वाला स्थान दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। अंग्रेजो के समय के बने इस छोटे बड़े पुल के नीचे उतरने को जीना भी बना हुआ है जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।