NEET में चयन होने पर किया सम्मान

WhatsApp-Image-2024-06-10-at-18.13.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली के द्वारा 2024 में आयोजित NEET की परीक्षा में 655 अंक प्राप्त परिवार व समाज को गौरव प्रदान करने वाली इशिका शर्मा सुपुत्री शालिनी शर्मा व पुष्पेंदु शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा को संगठन द्वारा अंग वस्त्र उड़ाकर व भगवान परशुराम जी का चित्र प्रदान कर बधाई व शुभकामनायें देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की गईं। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के संरक्षक सी के मिश्रा ने आशीर्वाद देते हुए कहा ऐसी प्रतिभाएँ देश की धरोहर हैं, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र पाण्डेय ने कहा आरक्षण के इस दौर में जहाँ प्रतिभाओं का दमन हो रहा हो सामान्य वर्ग के बच्चों के द्वारा ऐसी परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त करना उनके पराक्रम को दर्शाता है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने से अन्य प्रतिभावान बच्चों को ऊर्जा तथा अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।
महानगर अध्यक्ष महिला श्रीमति आभा तिवारी ने कहा कि बेटियां समाज की सेवा में पूर्ण योगदान प्रदान कर रही हैं आवश्यकता हैं उनकी प्रतिभा का उपयोग करने का। समन्वय समिति के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा डाक्टर भगवान का प्रतिनिधि होता हैं हम अपेक्षा करेंगे बिटिया इशिका इस पेशे को अपनी कार्यशैली से गौरवान्वित कर हम सबका मान बढ़ाएगी। कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा,पूर्व प्रदेशमंत्री हरिओम गौतम, महानगर महामंत्री दिव्य चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सुभाष झा, आशुतोष शर्मा, डॉ मणिकांत शर्मा, भाजपा युवा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कमल चतुर्वेदी आदि लोगों ने उपस्थित रहकर बधाई व शुभकामनायें दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights