बीडीए ने 4 अवैध कालोनियों पर चलाया बुलडोजर

WhatsApp-Image-2024-06-10-at-18.12.50
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा बीसलपुर रोड, ग्राम पुरानापुर एवं नैनीताल रोड, भोजीपुरा के पास 4 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।विकास बत्रा द्वारा पेट्रोल पम्प के सामने ग्राम पुरना पर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालेनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। जमील अहमद द्वारा एसआरएमएस के पास नैनीताल रोड बरेली पर लगभग 18 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अनस द्वारा नैनीताल रोड, रेलवे स्टेशन के सामने बरेली पर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, भूखण्डों का चिन्हॉकन, साइट आफिस आदि का कार्य करते हुए अवैध कालेनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। महबूव, अतुल गुप्ता एवं रजत गुप्ता द्वारा नैनीताल रोड, रेलवे स्टेशन के सामने बरेली पर लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, भूखण्डों का चिन्हॉकन, साइट आफिस आदि का कार्य करते हुए अवैध कालेनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालेनियों के विरूद्व उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियन्तागण आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 4 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights