बरेली । थाना कोतवाली क्षेत्र में इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास स्टैंडर्ड बुक हाउस की दुकान में रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में चोरी कर ली पीड़ित ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। दुकान मालिक राजीव वर्मा ने बताया थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बमनपुरी का रहने वाला हूं दुकान मेरी कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया मार्केट में स्टैंडर्ड बुक हाउस के नाम से है गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे तक दुकान पर बैठा था उसके बाद दुकान बंद करके घर चला गया था शुक्रवार की सुबह जब आया दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे दुकान में रखे 50 हजार रुपए चोर ले गए और दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ था थाना कोतवाली पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।