मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली सीनियर शतरंज चयन प्रतियोगिता में कई बच्चों ने बाजी मारी

June 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शतरंज एसोसिएशन के द्वारा नरमू कार्यालय यांत्रिक कारखाना इज्ज़त नगर में बरेली सीनियर शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एआईआरएफ के जोनल सिक्रेटरी एवं नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए बसंत चतुर्वेदी ने सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की शतरंज एक मानसिक विकास का खेल है शतरंज का खेल खिलाड़ी की तार्किक शक्ति, प्रबंधन शक्ति, गणना शक्ति के विकास के साथ पूरे व्यक्तित्व का विकास करता है प्रतियोगिता में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खिलाड़ी द्वारा अपना अच्छा प्रदर्शन करना होता है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शतरंज का खेल बच्चों की एकेडमिक शिक्षा में भी सहयोगी के रूप में कार्य करता है चतुर्वेदी ने आए आयोजकों को भी सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि बरेली शतरंज एसोसिएशन बरेली के बच्चों को शतरंज के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सौरव कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता को 10 जून से बिजनौर में होने वाली सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में बरेली शतरंज एसोसिएशन की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में शतरंज एसोसिएशन के सचिव रामकिशोर , अभय मोहन शर्मा, अनुराग शुक्ला, पवन मिश्रा, नीरज रावत आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे
प्रथम पुरस्कार -वेद प्रकाश, द्वितीय पुरस्कार -ओजस सक्सेना, तृतीय पुरस्कार – गीतांशु जायसवाल, चतुर्थ पुरस्कार-प्रत्यूष रंजन, पांचवा पुरस्कार-उत्कर्ष सिरोही को।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights