महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की

बदायूं। जिले भर में वट सावित्री का व्रत रखकर सुहागिन महिलाओ ने वट अमावस्या पर पूजन किया। सुबह से शहर से लेकर देहात तक वट के वृक्ष के नीचे पूजन का सिलसिला जारी रहा। हिन्दू धर्म में वट अमावस्या पर वट सावित्री का व्रत रखकर पूजन का विशेष महत्व है।आज वट अमावस्या के दिन शादीशुदा महिलायें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।वट के पेड़ की पूजा की।

पूजा के दौरान फल और श्रंगार अर्पित किया।इसके साथ ही सुहागिन ने पूड़ी खीर का भोग लगाया।और बरगद की पेड़ की जड़ को जल अर्पित कर पूजा की। इसके साथ ही वट सावित्री व्रत कथा पढ़ी और वट वृक्ष के चारों ओर लाल या पीला कच्चा धागा बांधकर वृक्ष की परिक्रमा कर पति की लंबी आयु की कामना की। पहली बार जिन सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रखा है वह पूजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।