बरेली में 02 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

WhatsApp-Image-2024-06-05-at-18.14.04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा ग्राम बिचपुरी रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर – 1 के पीछे 2 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही। जिसमें मोहित कुमार द्वारा रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-1 पीेछे ग्राम बिचपुरी पर लगभग 6000 वर्गमी क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण, विकास कार्य करते हुए मौके पर सड़क, भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।
विजय पाल एवं शिव मंगल सिंह द्वारा डोहरा रोड नकटिया नदी के किनारे लगभग 8000 वर्गमी क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्तागण हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियन्ता सुनील कुमार गुप्ता आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 2 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights