एपीएस इन्टरनेशनल स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,100 पौधे रोपित किए गए

WhatsApp-Image-2024-06-05-at-18.18.40
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एपीएस इन्टरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक निलांशु अग्रवाल,सीमा चौहान प्रान्तीय सहसंयोजक गंगा समग्र, अब्दुल सबूर खाँ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी प्रभाग आकांक्षा गुप्ता रेंजर रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ निलांशु अग्रवाल, सीमा चौहान एवं प्रदीप कुमार वर्मा ने मां गंगा के चित्र पर माल्यापर्ण करके किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोश्ठी को सम्बोधित करते हुए ए0पी0एस0 इन्टरनेशनल स्कूल के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का आभूषण हैं। हमें पृथ्वी पर कॉर्वन उत्सर्जन को रोकने, पर्यावरणीय जीव जन्तुओं को जीवित रखने एवं पर्यावरणीय सन्तुलन बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। आज पृथ्वी का वर्तमान स्वरूप बदला हुआ है पृथ्वी का तापमान पेड-पौधों के अभाव में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जो सभी के लिए खतरा है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाऐ और उनका पालन पोषण अपने परिजनों की तरह करे तथा पृथ्वी पर उपस्थित जल का संरक्षण करना भी अति आवश्यक है। प्रदीप कुमार वर्मा, प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी प्रभाग ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों के द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है लेकिन पौधे बहुत ही कम जीवित रह पाते है। हमारी प्रत्येक की जिम्मेदारी है कि जब तक हम व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण से नही जुड़ेंगे तव तक हम पृथ्वी को हरा भरा नहीं कर पायेंगे। वृक्षारोपण के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता होना और जागरूक होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रतीक चिहृन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में सभी उपस्थित लोगों की उपस्थिति में सहजन, गुलमोहर व एवं अमलताश के 100 पौधों को रोपित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार अनुज प्रताप सिंह जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक तोमर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नरेष कुमार सिंह डिप्टीरेंजर, शुभम प्रताप सिंह, मोहन सिंह, अमित चौहान वन दरोगा, प्रतिज्ञा यादव, रौली शर्मा, कमलेश देवी, ज्योति, राहुल, पप्पू, विनोद राठौर, संजीव गोयल, नताशा, प्रिया राना, सुनील गोयल, मो0 कमर जावेद, विकास मथुरिया, तौसीफ, राहुल, यश, निखिल, संजय गौतम, नीरज शर्मा, पूर्वी सक्सेना, सुमित शर्मा आदि विद्यालय का समस्त स्टॉफ, नगर पालिका कर्मचारी, वन विभाग के कर्मचारी एवं गंगा समग्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights