देश की महान जनता ने अपने मुद्दों को पहचाना और इंडिया गठबन्धन का साथ दिया: ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-06-05-at-18.28.53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मिष्ठान भंडार कर इंडिया गठबन्धन को अपार सफलता मिलने के लिए बधाईया दी इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने प्राइवेट बस स्टैंड पर राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव में भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई थी। यह बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ लड़ाई थी। देश की महान जनता ने अपने मुद्दों को पहचाना और इंडिया गठबन्धन का साथ दिया गठबंधन के सभी साथियों, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की महान जनता को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड शफी अहमद ने कहा कि जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष वीरेश तोमर व गौरव सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये संचालन जिला महासचिव इगलास हुसेन ने किया मुख्य रूप से शहर कांग्रेस महासचिव हरीश कश्यप, दिनेश गोड़ ठाकुर मुकेश सिंह, रितेश , सतेन्द्र,श्याम सिंह, राजेश, बख्तियार, रियाज, कल्लन आदि कांग्रेसजन व राहगीर मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights