जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामन्य निर्वाचन 2024 की मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

WhatsApp-Image-2024-06-01-at-16.58.39
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज परसाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम परिसर में लोकसभा सामन्य निर्वाचन 2024 की मतगणना स्थल का निरीक्षण किया व सकुशल मतगणना कराए जाने तथा गर्मी के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये गये कि गर्मी के दृष्टिगत मतगणना कक्ष में स्थित समस्त वेंटिलेटर को खुलवा दिया जाये जिससे कि हवा विंटिलेट हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि मतगणना कक्ष हाल में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखे लगवाये जाये जिससे कि मतगणना कार्मिकों तथा आब्जर्वर को गर्मी में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights