श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल कल्याण समिति बदायूं ने किया मेधा का सम्मान

WhatsApp-Image-2024-04-28-at-7.21.35-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूंl मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज बाल कल्याण समिति बदायूं के तत्वाधान में शहर में चलने वाले विद्या भारती के समस्त विद्यालयों के कक्षा अरुण से इंटर तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. अतिथियों ने मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य वक्ता विशाल कुमार (विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं) एवंशिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, बाल कल्याण समिति मंत्री अध्यक्ष मनीष सिंघल ने दीप जलाकर किया. मुख्य वक्ता विशाल कुमार ने कहा, विद्या भारती के विद्यालय बिना सरकारी सहायता के देश में अपने संसाधनों से चलने वाले विद्यालय हैं. जहां छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है. विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने कहाl

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्या भारती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिला, मंडल एवं प्रदेश में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है. मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,शिव देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा अरुण से इंटर तक के छात्र-छात्राओं, शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद के छात्र-छात्राओं, मेधावी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र, छात्राओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया. इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र पार्थ वैश्य की माता जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कराया. धन्यवाद आभार विद्यालय के व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने किया. छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने वालों मेँ राघवेंद्र सिंह, विशाल कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, डॉ सुरेंद्र महेश्वरी, अमृतपाल सिंह, घनश्याम सिंह चौहान, जय प्रकाश द्विवेदी , राम सिंह, सतीश गंगवार, मनीष कुमार सिंघल, नीरज रस्तोगी, प्रमिला गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सीमा चौहान, केशव वैश्य रहे. कार्यक्रम का संचालन अनोज कुमार सक्सेना एवं कमलेश कुमार ने किया. इस अवसर पर गिरधारी लाल राठौर, वीरेंद्र कुमार झा, जगजीवन राम,डॉ. गार्गी बुलबुल,, चंद्र प्रकाश गुप्ता, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉ राजीव जौहरी, राजकुमार सिंह सेंगर, राजीव कुमार गंगवार, अनुज पटेल, दिनेश शर्मा, अशोक कुमार एवं आचार्य परिवार तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights