बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली में भाजपा पर तंज कसा। शहर के विशप मंडल इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा प्रमुख ने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। इस चरण में पहले, और दूसरे चरण से ज्यादा इंडिया गठबंधन सीट जीतने जा रहा है। इसमें 100 फीसद सीट जीतना तय है। बरेली का सुर्मा देश दुनिया में जाता है, लेकिन इस बार बरेली के लोगों ने मन बनाया है, कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को सुर्मा लगाकर भेजेंगे। 2024 का चुनाव हमारी पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव संविधान बचाने का भी है। संविधान बचेगा का, तो लोकतंत्र बचेगा। कभी धरती पर समुद्र मंथन हुआ था। अब 2024 का चुनाव संविधान बचाने के मंथन का चुनाव होगा। भाजपा वालों के फ्लेक्स से एक इंजन गायब सपा प्रमुख ने कहा कि लखनऊ वाले कई बार आए हैं, दिल्ली वाले आए, लेकिन उन्हें पहले ही जानकारी हो गई। इसलिए एक किलोमीटर में ही घूम कर चले गए। डबल इंजन की, जो सरकार बताते हैं। उन्होंने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। उसमें से एक इंजन पहले से ही गायब हो गया है। जिनके लिए वोट मांगने आ रहे हैं, क्या वह होर्डिंग पर हैं। वह होर्डिंग से पहले ही गायब हैं। बरेली वाले वोट डालेंगे, तो वह भी गायब हो जाएंगे। इसलिए हम आपसे निवेदन करने आए हैं।