कुंवरगांव। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बरखिन में सामुदायिक शौचालय में लगभग एक माह से ताला लटका हुआ है। आसपास गंदगी फैली हुई। शौचालय पर तैनात केयरटेकर सफाई करने नही पहुंच रही हैं। प्रधान ने कई बार इसकी शिकायत ब्लाक के अधिकारियों से की ह। शौचालय बंद पड़ा होने से लोगों को असुविधा हो रही है। क्षेत्र में अधिकांश शौचालयों में ताला लटका रहता है इस ओर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं देता है केयरटेकर घर बैठे वेतन ले रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जवाहरलाल उपाध्याय का कहना है कि शौचालय पर तैनात केयरटेकर सफाई करने नही आ रही है शौचालय में ताला लटका रहता है इसकी शिकायत ब्लाक पर अधिकारियों से कर चुके हैं ।