बिना माॅकपोल के बूथ पर नहीं होगा मतदान

WhatsApp-Image-2024-04-24-at-18.36.06
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम बूथ पर उपलब्ध मतदाता सूची में नहीं है तो वह मतदान नहीं कर सकता है चाहे उसके पास मतदाता पहचान पत्र व विकल्प पहचान पत्र मौजूद हो। निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य विकल्पों की सूची बूथ परिसर के बाहर चस्पा करें। यदि किसी बूथ पर माॅकपोल नहीं हुआ है, तो उस बूथ पर मतदान नहीं होगा। डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान अधिकारी प्रथम मतदाता सूची की चिन्हित प्रति का प्रभारी होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मतदान अधिकारी द्वितीय मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही से निशान बनाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मतदान अधिकारी तृतीय मतदाता से वोटर पर्ची लेकर उसे क्रमवार रख लेंगे तथा केवल उसी क्रम में मतदाता को मतदान हेतु अनुमन्य करेंगे जो क्रम संख्या उसकी वोटर पर्ची पर लिखी है। वही शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में कार्मिकों को ईवीएम के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया व मतदान की पूरी प्रक्रिया पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम के द्वारा किए जाने वाले कार्यों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों की जिज्ञासाओं को शांत किया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights