मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अब ऐसे होगी डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम, सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी,आप भी ध्यान दें

April 16, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का मौसम शुरू हो गया है। हर साल बढ़ने वाले इन बीमारियों के मामलों को देखते हुए शिक्षा निदेशालय अभी से हरकत में आ गया है।निदेशालय ने इन वेक्टर जनित बीमारियों के प्रकोप को रोकने व नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों व निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि बच्चे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।शिक्षा निदेशालय के अनुसार, दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का मौसम शुरू हो गया है। ये सभी मच्छर जनित बीमारियां हैं और यदि इनके निवारण के उपाय नहीं किए जाएं तो ये कभी-कभी महामारी का रूप ले लेती हैं। किसी भी बीमारी को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका जागरूकता है। ऐसे में छात्रों को इसके बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।निदेशालय ने स्कूलों से कहा है कि वह रोकथाम व जागरूकता के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ कराएं। अगले माह होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। स्कूल बताएं कि मच्छरों के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों पर तार की जाली लगाई जाए, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए सभी पानी की टंकियों और कंटेनरों को अच्छी तरह से ढकने वाली ढक्कन के साथ कवर करना जरूरी है।स्कूल मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए कूलर, फूलदान, पक्षी के बर्तन, पानी के कंटेनर, स्थिर पानी और अन्य संभावित स्थलों का निरीक्षण कर अच्छी तरह से जांच करें। स्कूल परिसर में खाली बोतले, प्लास्टिक कप, टायर जैसे सामान न हों। बच्चों व कर्मचारियों को इन बातों का पालन घर पर भी करने को कहें। जागरूकता फैलाने के लिए की गई गतिविधियों की रिपोर्ट प्रत्येक स्कूल को जिला उप शिक्षा निदेशक (जोनल) के पास जमा कराने के लिए कहा गया है। अनुपालन रिपोर्ट भी जमा कराने के लिए कहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights