डीएम के समक्ष हुई गेहूं की क्राॅप कटिंग

WhatsApp-Image-2024-04-09-at-16.14.07
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को ब्लॉक जगत के ग्राम खुनक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग अपने समक्ष करवाई। करीब 43.33 वर्ग मीटर में 26 किलो 500 ग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। इस प्रकार यह एक बीघे में करीब 5.25 कुंतल तथा एक हेक्टेयर में करीब 60 कुंतल की फसल उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 के लिए जनपद बदायूं के लिए फसल लाही, सरसों, मसूर व गेहूं की फसल नोटिफाईड है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ब्लॉक जगत के ग्राम खुनक में क्रॉप कटिंग करवाई गई, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले और अच्छी फसल प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अजय विक्रम सिंह, गगन पटेल, राजस्व निरीक्षक प्यारेलाल, लेखपाल नीरज कुमार, रमाशंकर शर्मा तथा बीमा कंपनी जिला समन्वय धीरेंद्र दीक्षित व शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights