गंगा का जलस्तर घटने पर राहत, डीएम अवनीश राय ने ग्राम जटा पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-05 at 5.49.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ,। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी आने के बीच जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को तहसील दातागंज के ग्राम जटा पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से गंगा के जलस्तर की जानकारी ली और राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे क्षेत्र की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कराना बेहद आवश्यक है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को योजना के प्रति जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) की स्थिति की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि तटीय क्षेत्रों में खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम जटा को जाने वाला मुख्य मार्ग अभी पूरी तरह आवागमन के लिए नहीं खोला जा सका है। वहीं अटैना से ग्राम जटा को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित शेखूपुर पुलिया की स्थिति सामान्य होती जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग की लगातार निगरानी रखी जाए तथा पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यातायात बहाल किया जाए।उन्होंने बाढ़ खंड एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
इससे पूर्व पीएसी डीआईजी कीरत राठौर ने जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा तथा अन्य अधिकारियों के साथ महिला पीएसी बटालियन में निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय परिसरों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने सैजनी स्थित एचपीसीएल के पराली प्रबंधन प्लांट का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र, सहायक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights