मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल की सात छात्राओं ने ताइक्वांडो में येलो बेल्ट हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

August 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल की सात छात्राओं ने ताइक्वांडो में येलो बेल्ट प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें येलो बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।येलो बेल्ट प्राप्त करने वाली छात्राओं में अलीदा फातिमा, लावण्या वैश्य, पावनी वैश्य, सुनैना सिंह, अनुष्री शर्मा, सांवी सिंह एवं आराध्या मौर्य शामिल हैं। छात्राओं ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।सम्मान समारोह में जिला बदायूं ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव अजय पाल सिंह, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम पटेल, डायरेक्टर डॉ. सेजल पटेल तथा प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने संयुक्त रूप से छात्राओं को येलो बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और व्यक्तित्व विकास का सशक्त साधन है। विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय परिवार ने छात्राओं, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं जिला बदायूं ताइक्वांडो संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights