उझानी। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी में 6 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का संचालन जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आचार्य राजन जी के निर्देशन में होगा।शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में तीरंदाजी खेल के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें इस खेल का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तीरंदाजी की मूलभूत तकनीकों, आवश्यक नियमों एवं खेल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आचार्य राजन ने बताया कि तीरंदाजी सीखने के इच्छुक सभी छात्र-छात्राएं इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर खेल की बुनियादी जानकारी एवं अभ्यास का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।