मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

जीआरएम स्कूल में स्पीच और अंतर सदनीय ड्रामा प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

August 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैनीताल रोड शाखा में मंगलवार को विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और मंचीय प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से स्पीच एवं अंतर सदनीय ड्रामा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्पीच प्रतियोगिता में कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने “द पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग” तथा कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने “माई विज़न ऑफ इंडिया” विषय पर प्रभावशाली भाषण दिए। कक्षा 4 में गौरवी प्रथम और नितारा द्वितीय रहीं, जबकि कक्षा 5 में वाणी ने पहला तथा जश्नूर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सानिया, ऋचा, शेफाली और साधना ने किया।
कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अंतर सदनीय ड्रामा प्रतियोगिता का विषय “हिन्दी की प्रसिद्ध नैतिक कहानियां” रहा। एमरल्ड सदन ने मुंशी प्रेमचंद की ‘बूढ़ी काकी’ का भावपूर्ण मंचन कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि टोपाज सदन ने महर्षि पाणिनी के जीवन पर आधारित प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक करिश्मा, अमित और मोनी पाठक रहे।
समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और सांस्कृतिक चेतना का विकास करती हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक साहिबा लूथरा और डॉ. ताशा सिंह का विशेष योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights