दिव्यांग बच्चों को दृष्टि वापस मिली,सभी के चेहरे खुशी से खिले
बदायूँ। प्रोजेक्ट प्रकाश के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती के निर्देशन में विशेष नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन 11 अक्टूबर 2023 को जनपद के बिभिन्न विकास क्षेत्रों में आयोजित किये गये थे । जिसमे दृष्टि दिव्यांग बच्चों की जांच डॉ श्रॉफ हॉस्पिटल दिल्ली द्वारा कराया गया था। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह ने बताया कि सर्जरी हेतु चिन्हित बच्चों को 31 मार्च को डॉ श्रॉफ हॉस्पिटल के विशेष एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया था जहां 6 बच्चोँ में भेंगापन और मोतियाबिंद की सर्जरी हुई , सर्जरी सफल रही सभी बच्चे आज वापस आये । अब ये सभीबच्चे सामान्य बच्चों की तरह दुनिया देख सकेंगें और अपनी आगे की शिक्षा पूरी करेंगे ।डॉ श्रॉफ हॉस्पिटल दिल्ली में प्रोजेक्ट प्रकाश के सहायक प्रोग्राम प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि इन सभी बच्चों की 9अप्रैल को जिला अस्पताल बदायूं में पुनः एक बार जांच की जाएगी , आवश्यक सुरक्षा परामर्श की निगरानी में रहेंगे ।राकेश कुमार का इन बच्चों के सर्जरी कार्य में बहुत सहयोग रहा ।

विद्या प्रकाश आउट रिच समन्वयक प्रोजेक्ट प्रकाश ने बताया कि सभी बच्चे – महेश ,उपकार बाबू , दीपा, मनीष , सार्थक , रामविलाश दिल्ली आये थे । दीपा के पिता श्यामपाल ने बताया कि बच्चे को अब दिखाई देने लगा है किसी तरह की समस्या नहीहुई । उपकार बाबू के पिता वेदपाल ने बताया कि हमे दिल्ली में हॉस्पिटल की ओर से रहना और भोजन की निः शुल्क व्यवस्था रही किसी तरह की कोई समस्या नही रही हमारे बच्चे अब ठीक है । समेकित शिक्षा बदायूं की ओर से स्पेशल एजुकेटर द्वारा पूर्व में इन बच्चों के घर घर जाकर प्रेरित किया गयाऔर इनको विश्वास में लेकर सर्जरी हेतु तैयार किया गया । जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्पेशल एजुकेटर रज्जन सिंह संतोष कुमार राय ,सरिता देवी ,राजेश कुमार मौर्य गिरजाशंकर सिंह , सुरेश कुमार मिश्रा द्वारा बच्चों के अभिभावकों को समय समय पर परामर्श ,प्रेरित करने में सराहनीय योग रहा है।













































































