मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

चांदी की पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

August 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य बाबा महाकाल पालकी यात्रा निकाली गई। देवाधिदेव बाबा महाकाल नंदी स्वरूप धारण किए भक्तों के कंधों पर बारह ज्योतिर्लिंगों से अंकित चांदी की पालकी में विराजमान होकर नाथ नगरी के भ्रमण पर निकले। उनके साथ मां अन्नपूर्णा और काशी कोतवाल भगवान भैरवनाथ भी अपने-अपने सिंहासनों पर विराजमान रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती कर पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल और महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि यात्रा से पूर्व पं. भगवती नंदन शास्त्री आदि विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा महाकाल, माता गौरी और भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद पालकी धारण करने वाले भक्तों को नंदी स्वरूप में जनेऊ, भस्म, चंदन और रुद्राक्ष माला धारण कराई गई। अध्यक्ष व महामंत्री ने महाकाल एवं मां जगतजननी की आरती उतारी, जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
पालकी यात्रा साहू गोपीनाथ, शिवाजी मार्ग, बांंस मंडी, सिकलापुर, रोडवेज, चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज और कालीबाड़ी होते हुए निर्धारित मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंची। मार्ग में नंद समाज, कश्यप, अग्रवाल, राठौर, पासवान, राजपूत, क्षत्रिय, भोजवाल, वाल्मीकि, स्वर्णकार, चित्रांश कायस्थ और गुप्ता समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पंडाल लगाकर बाबा महाकाल की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। व्यापार मंडलों, व्यापारियों एवं विभिन्न संगठनों ने भी प्रतिष्ठानों से पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और डा. विनोद पागरानी सहित अन्य लोगों ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा में विभिन्न झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वीर हकीकत राय, छत्रपति शिवाजी महाराज के हिन्दवी स्वराज, चित्तौड़ की रानी पद्मिनी के जौहर और बलिदान पर आधारित झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नासिक बैंड, डमरू दल और श्री रामानुज सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं का घोष भी आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने घरों की छतों से बाबा महाकाल और माता श्रृंगार गौरी पर पुष्पवर्षा कर आस्था प्रकट की।
यात्रा को सफल बनाने में विवेक मिश्रा, पंकज दत्त, राजकिशोर कश्यप, प्रसून सिंह, अमित मिश्रा, अमित भारद्वाज, मुकुल अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अनूप गोयल और नितेश वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। मीडिया प्रभारी प्रमोद रघुवंशी ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights