मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

वाल्मीकि समाज की पगड़ी एक बार फिर अंशु आर्या के नाम

August 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रेमनगर स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि आश्रम, धर्मकांटा चौराहा के निकट सोमवार को महर्षि भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकटोत्सव एवं आगामी 26 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संरक्षकों, संयोजकों तथा गणमान्य समाजबंधुओं ने भाग लिया।बैठक में शोभायात्रा के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने एकमत और सर्वसम्मति से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवसाई अंशु आर्या को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना। वहीं युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी देते हुए अभिजीत कठेरिया ‘गोलू’ को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया। पदाधिकारियों के चयन की घोषणा होते ही समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया।धूमधाम से निकलेगी शोभायात्राबैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अक्टूबर को महर्षि भगवान वाल्मीकि जी महाराज का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जाएंगी तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन पर जोरबैठक में विशेष रूप से जोर दिया गया कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण, स्वच्छ, अनुशासित और सभ्य वातावरण में निकाली जाए। आयोजन के माध्यम से समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु आर्या एवं स्वागत अध्यक्ष अभिजीत कठेरिया ‘गोलू’ ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शोभायात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। बैठक में मौजूद वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य समाजबंधु मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights