मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

सगे भाई ने अपनी बहन को उतारा मौत के घाट शव घर में दफनाया, ऊपर से करा दिया फर्श

April 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया धन सिंह में एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अलिकेश के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रानी 15 मार्च को अपने मायके आई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर रामू टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रामू नशे का आदी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपनी बहन की हत्या किस वजह से की है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights