बदायूं। रेगालिया गार्डन कॉलोनी स्थित दिल्ली चैंप्स स्कूल में बाल रुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन उत्साह और भक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वहीं बड़ी संख्या में अभिभावकों की मौजूदगी से विद्यालय परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल रहा। बच्चों ने भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कारों और संस्कृति का सुंदर परिचय दिया। नन्हे बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
नए पैटर्न के साथ आयोजित बाल रुद्राभिषेक महोत्सव को अभिभावकों ने विशेष रूप से सराहा। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों की सहभागिता तथा उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की। अभिभावकों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास की लहर दिखाई दी। बच्चों के चेहरों पर खुशी और अभिभावकों के चेहरों पर संतुष्टि साफ नजर आई। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बच्चों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि दिल्ली चैंप्स स्कूल का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। विद्यालय द्वारा आयोजित बाल रुद्राभिषेक महोत्सव बच्चों और अभिभावकों के लिए यादगार एवं आनंदमय अनुभव बन गया।