मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

बदायूं के टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल ने ताइक्वांडो में लहराया परचम, स्कूल में जश्न का माहौल

August 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बरेली के एम.जे.पी. रोहिलखंड विश्वविद्यालय स्थित बॉक्सिंग हॉल इंडोर स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब, बरेली के तत्वावधान में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक अपने नाम किए, जिसके आधार पर टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा देविका त्रिपाठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अलीना सिद्दीकी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आसिम फय्याज तथा कक्षा छह के हिमाक्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किए।
इसके अलावा आयत फातिमा, शाइज़ा फातिमा अली, कार्तिकेय दिवाकर, कृष्णा राजपूत, राज्यांशु यादव, तेज ध्वज शर्मा तथा मोहम्मद अरमान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता से वापस लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध कमेटी एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय प्रबंध कमेटी की अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक ललित यादव के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।शैक्षणिक निदेशिका शिल्पी बंसल ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों और प्रशिक्षक ललित यादव के समर्पण एवं मेहनत की सराहना की। वहीं प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने पदक विजेता विद्यार्थियों, प्रशिक्षक और उनके अभिभावकों को बधाई दी।विद्यालय प्रशासन ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल पदक जीते, बल्कि टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल का नाम जिला एवं मंडल स्तर पर गौरवान्वित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights