मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.3 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Delhi

सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी सीएम की गिरफ्तारी से प्रभावित नहीं होंगी

March 26, 2024By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी सीएम की गिरफ्तारी से प्रभावित नहीं होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा वर्तमान में दी जाने वाली सभी सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। लोगों को किसी भी डर से गुमराह नहीं होना चाहिए। दिल्ली सरकार के योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने एक प्रेस नोट में यह बातें कहीं। दरअसल, दिल्ली में अफवाह उड़ाई गई है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सभी प्रकार की जनकल्याण योजनाओं पर मिल रही सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी। इस अफवाह के बाद विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि ऐसा कुछ नहीं है। योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यह महज एक अफवाह है और इस पर किसी को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिरासत में जाने के बाद भी जो सुविधाएं मिल रही हैं। वह पहले की तरह जारी रहेंगी। किसी भी सुविधा को बंद नहीं किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया है, उसका सब्सिडी के मिलने ना मिलने से कोई संबंध नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिरासत में जाने के बाद भी जो सुविधाएं मिल रही हैं। वह पहले की तरह जारी रहेंगी। किसी भी सुविधा को बंद नहीं किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया है, उसका सब्सिडी के मिलने ना मिलने से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि योजनाएं व्यक्ति पर आधारित नहीं होतीं, नीतियों और बजट आवंटन पर होती हैं। कुछ लोग राजनीतिक हित के लिए सब्सिडी के बारे में जानबूझ कर भ्रम फैला रहे हैं। दिल्ली की जनता इन पर ध्यान न दें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights