उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी को डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया । घायल पत्नी ने मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार को थाना उझानी के गांव कुढा नरसिंहपुर की रहने वाली 40 वर्षीय लक्ष्मी ने बताया कि बिना वजह उसका पति पन्नालाल आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। लक्ष्मी ने बताया सोमवार की सांय आठ बजे उसके पति पन्नालाल ने बिना वजह के उसकी लात – घूंसों व डन्डों से मारपीट कर दी जिससे उसके गुम व खुली चोटें आई है। वहीं उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी देता है। घायल लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देते हुए मारपीट करने वाले पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।